Pages

Followers

Thursday, April 5, 2012

unka kaam ho gaya hai

उनका काम हो गया है....
मुल्क को बचाना जिनका ईमान हो गया है,
उन्ही को सताना सरकार का काम हो गया है|
उठाएंगे अन्ना जो बात ईमानदारों की,
उनको भी घेरने का इंतजाम हो गया है|
दुनिया ऩे जिसे माना योग गुरु विश्व मे ,
अपने ही घर मे बदनाम हो गया है|
चोरों ऩे खेला कुछ ऐसा खेल यारों,
पुलिस पर ही चोरी का इल्जाम हो गया है|
पीटे जिन्होंने निहत्थे आन्दोलनकारी,
अहिंसा की बातें उनका काम हो गया है|
कदम दर कदम रहे लिप्त घोटालों मे,
सत्ता का केंद्र उनके नाम हो गया है|
खड़े कर दिए सवाल सत्ताधीशों ऩे अनेकों,
बाल कृष्ण भी अब हलकान हो गया है|
आयुर्वेद था मुल्क की पहचान जहाँ मे,
जीवित करने का अभियान नाकाम हो गया है|
लूट रहे जो देश का धन और मान
उन्हें बेनकाब करना हमारा अभियान हो गया है|
डॉ अ कीर्तिवर्धन
०९९११३२३७३२

No comments:

Post a Comment