Pages

Followers

Tuesday, December 11, 2012

नव वर्ष
मानव जीवन में कुछ पल हैं, उनका आलिंगन कर लें हम ,
नववर्ष 2013  का "कीर्ति" आओ अभिनन्दन कर लें हम  |
संवादों को आधार बनाकर ,  मानवता जीवन में भर लें,
नव वर्ष सन्देश यही है  राष्ट्र प्रेम में अंग-अंग रंग लें हम  |

भ्रष्ट आचरण दूर करें और शिक्षा के दीप जलाएं हम ,
अज्ञान को जड़ से मिटाकर ,शिक्षित देश बनायें हम |
बुद्धि योग को साथ मिलाकर ,कर्म प्रधान बनायें हम,
गीता का है सार यही ,जन -जन को आज बताएं हम |

बेटी-बेटा एक समान , दोनों हैं अपनी संतान 
संस्कारों की शिक्षा देकर ,भारत का मान बढ़ाएं हम |
भ्रूण हत्या ,दहेज़ समस्या ,इनसे घटता देश का मान,
नव वर्ष में यह सन्देश , घर घर तक पहुंचाएं हम |

डॉ अ कीर्तिवर्धन
८२६५८२१८००

No comments:

Post a Comment