Pages

Followers

Saturday, December 22, 2012

दोस्तों
सारा देश इस वीभत्स बलात्कार की घटना से आहत है और आन्दोलनरत भी है, सरकार परेशान है ,नेता हैरान हैं ,अन्ना और केजरीवाल का पता नहीं चल रहा है, नारी मुक्ति की आवाज़ उठाने वाले संगठन दुखी हैं कि कोई उन्हें पूछ ही नहीं रहा है ,सोनिया को कल रात १ बजे आन्दोलनकारियों ने औकात बता दी, शीला दिल्ली को छोड़कर कल शिमला चली गई वहां पर मुख्य मंत्री बनाना शायद ज्यादा जरुरी था, बलात्कार होते रहेंगे ,अगले बलात्कार के समय बयान दे देंगी ,.......
अब आप आज शाम तक इंतजार करो कोई पेट्रोल में वृद्धि, गैस के दाम में और वृद्धि, घरों पर टैक्स का मुद्दा या कोई घोटाला खुल सकता है ताकि आपके आन्दोलन का रुख मोड़ा  जा सके | आज सचिन के रिटायरमेंट का मुद्दा उठा दिया , भला उससे देश को क्या मिलेगा, वह अच्छा परफोर्म नहीं कर रहा है तो जाना ही पड़ेगा ,लेकिन उसे उठाया जा रहा है, शाम तक क्या क्या होगा गौर से देखते रहिये | अभी तक कम्युनिस्ट पार्टी की वृंदा करत भी नहीं दिखी,कोई भी नामी गिरामी लेखिका भी नहीं आई, भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं के बयान, और जन.वी पी सिंह को ही देखा है मुद्दे के समर्थन में बाकी तो आप सब ही हैं |
अपने आन्दोलन को विश्व व्यापी बना दो,
जन जन को आज यह बता दो|
भारत में युवा जागरूक है,
अपनी ताकत का दुनिया को अहसास करा दो |
नहीं सुनता जो आवाज़,जनता कि, संसद में बैठकर,
ऐसे कमीनों को उनकी औकात बता दो |
लुटते रहे देश का धन-मान और जमीं ,हम चुप रहे
डाला है हाथ अस्मत पे,मौत से मुलाकात करा दो |
डॉ अ कीर्तिवर्धन
8265821800

No comments:

Post a Comment