Pages

Followers

Saturday, December 8, 2012

nav varsh sandesh shubhkamnaayen

भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2072 की शुभकामनाएं

मानव जीवन में कुछ पल हैं .उनका हम आलिंगन कर लें,
विक्रम संवत 2072 का "कीर्ति", हम अभिनन्दन कर लें।
संवादों को आधार बनाकर,  मानवता जीवन में भर लें,
नव वर्ष सन्देश यही है, राष्ट्र प्रेम में अंग-अंग रंग लें |

भ्रष्ट आचरण दूर करें और शिक्षा के दीप जलाएं हम ,
अज्ञान को जड़ से मिटाकर, शिक्षित देश बनायें हम |
बुद्धि योग को साथ मिलाकर, कर्म प्रधान बनायें हम,
गीता का है सार यही, जन -जन को आज बताएं हम |

बेटी-बेटा एक समान, दोनों हैं अपनी संतान,
संस्कारों की शिक्षा देकर ,भारत का मान बढ़ाएं हम |
भ्रूण हत्या, दहेज़ समस्या, इनसे घटता देश का मान,
नव वर्ष में यह सन्देश, घर घर तक पहुंचाएं हम |

डॉ अ कीर्तिवर्धन
8265821800

No comments:

Post a Comment