Pages

Followers

Saturday, February 22, 2014

haiku-satta-tisaraa morcha

हाइकू-सत्ता -तीसरा मोर्चा

तीसरा मोर्चा
स्वार्थों का जमघट
टूट जायेगा।

छुप जायेंगे
बरसाती मेंढक
तलैया में ही।

ममता रूठी
देश हित मनाओ
मान जायेगी।

जयललिता
नहीं निभेगी कभी
थर्ड फ्रंट में।

माया बहन
वायदा चाहती है
जांच ख़त्म का।

दलित कार्ड
नहीं चल पा रहा है
किसी दल का।

वामपंथी भी
मौके की तलाश में
प्रयासरत।

आधारहीन
जल बिन मछली
छटपटाते।

समाजवादी
लोहिया के उलट
सिद्धांतहीन।

मुस्लिमवाद
पहला नारा बना
देश बाद में।

हिमायती हैं
आतकवादियों के
सत्ता का लोभ।

निशाने पर
नरेन्द्र मोदी बना
थर्ड फ्रंट के।

विडंबना है
राष्ट्र चिंतन नहीं
व्यक्ति विरोध।


 कीर्तिवर्धन
लेखक-समीक्षक
राष्ट्र चिंतक 

No comments:

Post a Comment