Pages

Followers

Sunday, February 23, 2014

haiku-satta-modi lao

सारी पार्टियाँ
समर प्रांगण में
झूठ बोलती।

दिन को रात
चाटुकार बनाते
सत्य बताते।

सीधा सवाल
सीमा पर बवाल
फिर भी मौन।

सर कटते
जवान भी मरते
सत्ता क्यों मौन ?

यह सवाल
विचलित करता
जवानों को भी।

सारी पार्टियाँ
मुद्दा केवल एक
मोदी विरोध।

राष्ट्र विकास
कोई एजेंडा नहीं
इनके लिए।

सिर्फ विरोध
घिनौनी राजनीति
मुद्दे गायब।

देश के हित
सक्षम सरकार
केंद्र में लाओ।

केवल मोदी
मजबूत विकल्प
आज देश में।



डॉ अ कीर्तिवर्धन

No comments:

Post a Comment