Pages

Followers

Friday, May 16, 2014

modi ko jeet ki badhaayi

भारतीय जनता पार्टी की जीत का श्रेय मोदी जी को -------


मोदी जी ने विजय रथ अभियान चलाया,
बने राष्ट्र महान, अपना संकल्प बताया।
जाति-धर्म-क्षेत्रवाद की बात भुलाकर जनता ने,
बी जे पी का राष्ट्रधर्म अभियान, सफल बनाया।

अब जनता की आशाएँ भी बड़ी बड़ी हैं,
भ्रष्टाचार पर सबकी भृकुटी तनी हुयी है।
तुष्टिकरण का मन्त्र, जन-जन ने ठुकराया,
सम्पूर्ण देश ने मोदी को जनमत दिलवाया।

आडवाणी जी अब जनता की बात समझ लो,
पितामह का धर्म, जनता के जज्बात समझ लो।
सुषमा जी, जनता ने मोदी में विश्वास जताया,
अपनी मेहनत से जिसने बीजेपी का मान बढ़ाया।

सही कहा मोदी ने सरकारें नहीं किसी दल की होती,
देश बने महान सरकार की पहली जिम्मेदारी होती।
बीजेपी का अभियान, कमल फूल जिसकी पहचान,
युवा जोश से, मोदी का नेतृत्व देश में सत्ता पाया।

अगर दिखाई आँख किसी ने घर के अन्दर,
जनता कर देगी उससे संवाद निरर्थक।
राष्ट्रहित में जो निज अहंकार को तज पाया,
जनता ने सदा उसे सर-आँखों पर बिठलाया।


डॉ अ कीर्तिवर्धन


No comments:

Post a Comment