Pages

Followers

Tuesday, April 12, 2011

samachar

समाचार
समस्तीपुर- मुज़फ्फरनगर उत्तरप्रदेश के जाने माने कवि,लेखक,समीक्षक डॉ अ कीर्तिवर्धन को भारतीय साहित्यकार संसद ,समस्तीपुर द्वारा उनकी कालजयी कृति "सुबह-सवेरे " के लिए वर्ष २०११ का "माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय शिखर सम्मान" प्रदान किया गया| समस्तीपुर के नगर हॉल मे आयोजित भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जिया लाल जी ने की तथा डॉ शैलेश पंडित ने समारोह क उदघाटन किया| शिखर अतिथि के रूप मे जाने माने वरिष्ठ साहित्यकार डॉ स्वामी श्री श्यामानंद सरस्वती जी रहे| विदित हो कि डॉ अ कीर्तिवर्धन की अब तक ६ पुस्तकें १-मेरी उड़ान,२-
सच्चाई का परिचय पत्र,३-मुझे इंसान बना दो,४-दलित चेतना के उभरते स्वर,५-सुबह सवेरे ,६-जतन से ओढ़ी चदरिया प्रकाशित हो चुकी हैं
|उनके चर्चित आलेखों का संग्रह "चिंतन बिंदु" प्रकाशनाधीन है|
डॉ अ कीर्तिवर्धन के साहित्यक योगदान को द्रष्टिगत करते हुए दिल्ली की प्रतिष्ठित पत्रिका "कल्पान्त" मासिक ने अपना जून २०११ का अंक भी डॉ कीर्तिवर्धन पर केन्द्रित करने का निर्णय लिया है| आप सबसे अनुरोध है की आप डॉ अ कीर्तिवर्धन के विषय मे अपने विचार पत्रिका के अतिथि संपादक डॉ रवि शर्मा ,"सुर सदन", डब्लू -जेड १९८७,रानी बाग़ ,दिल्ली-११००३४ पर ३०-०४-२०११ से पूर्व भेजने की कृपा करें ताकि कल्पान्त के विशेषांक को सम्पूर्णता के साथ प्रकाशित किया जा सके|
हम आपको यह भी सूचित करना चाहते हैं की डॉ अ कीर्तिवर्धन के बहु चर्चित ग्रन्थ ,'जतन से ओढ़ी चदरिया' जो बुजुर्गों की वर्तमान दशा पर आधारित है ,पर एक परिचर्चा भी २४ अप्रैल को बदरपुर दिल्ली मे आयोजित की जा रही है| आप जतन से ओढ़ी चदरिया को box.net/kirtivardhan पर पढ़ सकते हैं|अपनी प्रतिक्रिया आप श्री सोनू गुप्ता,अध्यक्ष 'लाल कला,सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना मंच',२६५अ/७,शक्ति विहार,बदरपुर,नई दिल्ली-११००४४
पर भेज सकते हैं|
डॉ अशोक सिन्हा,
समस्तीपुर

No comments:

Post a Comment