Pages

Followers

Sunday, April 8, 2012

pustak

पुस्तक ............

ज्ञान है,विज्ञानं है ,अध्यातम है पुस्तक,
सृष्टि के कण -कण का प्राण है पुस्तक|
देव ,दानव,किन्नरों की पहचान है पुस्तक,
माँ,बहन ,बेटी का सम्मान है पुस्तक|
मंदिर मे गीता, रामायण,पुराण है पुस्तक,
मस्जिद,गुरूद्वारे,चर्च की भी शान है पुस्तक|
बीते हुए युगों की दास्तान है पुस्तक,
... अतीत है,भविष्य है,वर्तमान है पुस्तक|
कर्मों का लेखा -जोखा,निदान है पुस्तक,
जीवन के पल-पल का विधान है पुस्तक|
इज्ज़त है,आबरू है,मेरा ईमान है पुस्तक,
पूजा,पाठ,धर्म-कर्म,दान है पुस्तक,
ईश्वर की भक्ति का गुणगान है पुस्तक|
मेहनत का फल मिलता,सम्मान है पुस्तक,
चोर,उच्चकों,बेईमानों का अपमान है पुस्तक|
राणा,शिव और लक्ष्मी की शान है पुस्तक,
राधा और मीरा के प्रेम की,शान है पुस्तक|
वेद,उपनिषद की बात,पुराण है पुस्तक,
सत्य की विजय गाथा,निर्वाण है पुस्तक|
अन्तरिक्ष पाने की चाह,अनुसंधान है पुस्तक,
विजय ध्वज फैराना है,अभियान है पुस्तक|
चिड़िया की आँख का संधान है पुस्तक,
मनुष्य के चरित्र का निर्माण है पुस्तक|
दादा और पिता का अभिमान है पुस्तक,
"कुछ तो बाकी रह गया",नाम है पुस्तक|

डॉ अ कीर्तिवर्धन
९९११३२३७३२

No comments:

Post a Comment