Pages

Followers

Sunday, September 30, 2012

chalo aaj fir se.....

चलो आज फिर से वहीँ लौट जाएँ....
मुझे याद आते हैं वो जीवन के लम्हे
गुजरे हैं संग संग सदा हँसते हँसते |
वो गीतों का गाना ,तुम्हारा गुनगुनाना
पूनम की रातें,और छत पर जाना |
बाँहों में बाहें और सपने सजाना
कल की हैं बातें जब छेड़ा था तराना |
याद आ रहा है वह सावन का महीना
पहली पहली बारिस,संग संग भीग जाना |
कभी छुप के मिलाना,निगाहें चुराना,
तन्हाई की खातिर कभी पिक्चर जाना|
रखकर हाथ उस रोज मेरे लब पर
नयनो के दर्पण में दिल की बात पढ़ना |
चलो आज फिर से वहीँ लौट जाएँ
फिर से युवा बन गीत कोई गायें |
खिले हैं बगिया में पुष्प प्यारे प्यारे
उन्ही को निहारे उन्ही को संवारे |
डॉ अ कीर्तिवर्धन
८२६५८२१८००


No comments:

Post a Comment