कलियुग में भगवान...
त्रेता युग में राम हुए थे , रावण का संहार किया
द्वापर में श्रीकृष्ण आ गए,कंस का बंटाधार किया |
कलियुग भी है राह देखता ,राम कृष्ण के आने की ,
भारत की पावन धरती से दुष्टों को मार भागने की |
आओ हम सब राम बने,कुछ लक्ष्मण सा रूप धरें,
नैतिकता और बाहुबल से,भ्रष्टाचारियों को ख़त्म करें |
एक नहीं लाखों रावण हैं,संग हमारे रहते हैं,
दहेज़,गरीबी,अशिक्षा का कवच चढ़ाये बैठे हैं |
कुम्भकर्ण से नेता बैठे,स्वार्थों की रुई कान में डाल
मारीच से छली अनेकों,राष्ट्र प्रेम का नहीं है ख्याल |
शीघ्र एक विभीषण ढूढो,जो नाभि का पता बताएगा,
देश भक्ति के एक बाण से,दुष्टों का नाश कराएगा |
डॉ अ कीर्तिवर्धन
8265821800

No comments:
Post a Comment