Pages

Followers

Sunday, October 21, 2012

bhopal samachar

दोस्तों नमस्कार ,
अखिल भारतीय साहित्य परिषद् न्यास के दो दिविसीय कार्य क्रम (भोपाल) में सहभागिता करके आज ही लौटा हूँ | इस कार्य क्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक आदरणीय भगवत जी को सुनने का अवसर मिला | उनकी ओज पूर्ण वाणी,राष्ट्र के प्रति गर्वोन्वित संबोधन, दिशा निर्देश सुनकर बहुत ही सुखद लगा | साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्या मंत्री श्री शिव राज सिंह चौहान का वक्तव्य प्रेरणादायी रहा | जब उन्होंने बताया की मध्य प्रदेश में  "अटल बिहारी हिंदी विश्व विधालय की स्थापना कर दी गई है जहाँ पर सभी विषय यहाँ तक की तकनिकी शिक्षा भी हिंदी में देने का प्रयास किया जा रहा है , जन कर बहुत अच्छा लगा | अगर यह सपना साकार हो गया तो वह दिन दूर नहीं जब भारत का परचम सम्पूर्ण विश्व में पुन: फहरेगा |
इस कार्य क्रम में देश के लगभग २०० साहित्यकारों ने हिस्सा लिया | मध्य प्रदेश के संस्कृति मंत्री ने अपने आवास पर सभी साहित्यकारों को भोज पर आमंत्रित किया तथा अतिथि परंपरा के अनुसार अंग वस्त्र,श्रीफल तथा तिलक द्वारा स्वागत भी किया | उससे पूर्व सभी प्रमुख साहित्यकारों को मंच पर सम्मानित किया गया तथा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया |
कार्यक्रम के कुछ चित्र भी पोस्ट कर रहा हूँ|
डॉ अ कीर्ति वर्धन
8265821800|

No comments:

Post a Comment