Pages

Followers

Wednesday, October 31, 2012

नेता और सांप-

१-नेता जी बोले
   साँपों को मार डालो
   अब हम हैं |

२-हम डसेंगे
   मरने नहीं देंगे
   हमारा वादा |

३-जहरीला है
   सांप का एक फन
   मैं हर फन |

४- मेरी  सेवा में
    जो कोई लग जाता
    अभय पाता |

५- दरअसल
    मेरा जहर देता
    अनोखा मज़ा |

६- उसके लिए
    बड़े से बड़ा नशा
    फीका- बेमज़ा |

७-सांप का काटा
    पानी को तडफता
    मरते वक़्त |

८- मैं काटता हूँ
    पानी नहीं मांगता
    मरने तक |

९- सांप का दर
    जहर से अधिक
    जहरीला है |

१०-मैं डराता हूँ
    जहर की तरह
    मारता नहीं |

११- नेता व सांप
      आदत एक जैसी
      दोनों डसते |

डॉ अ कीर्तिवर्धन
8265821800



No comments:

Post a Comment