Pages

Followers

Thursday, December 20, 2012

मूक पशु-पक्षियों की गुहार .........
हम बेजुबान पशु पक्षी अपनी आवाज़ आप दयावान अधिकारीयों, ,कर्मचारियों, समाजसेवी संगठनों ,राज नैतिक दलों और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज़ यादव बन्धुवों जिन्हें गौ पलक भी कहा जाता है, एवं सभी नागरिकों से करना चाहते हैं ....और आपसे अपने प्राणों की रक्षा की गुहार लगते हैं .....
हस्तिनापुर वन्य जीव विहार के क्षेत्र में कुछ स्वार्थी प्राणियों द्वारा सत्ता या ताकत के प्रयोग द्वारा हम बेजुबान असहाय जीवों की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है , कोई खेती कर रहा है, तो किसी ने हमारी जमीं को बेचने की तयारी कर ली है , और कुछ लोग वहां के पेड़ काट रहे हैं | कुछ मानवों ने वहां पर तालाबों में मिटटी भर दी है | जिसके कारण हमारे घोसले , रहने की जगह , चारागाह , प्रजनन के स्थान ख़त्म हो रहे हैं | आप लोगों ने देखा है कि पहले भी अनेक पशु पक्षियों कि प्रजातियाँ लुप्त हो चुकी हैं और कुछ लुप्त होने के कगार  पर भी हैं |
आज  पूरे देश में आधुनिकता के नाम पर धर्म और संस्कृति को नष्ट किया जा रहा है ,पुस्तकों में से बच्चों को पढाये जाने वाले पशु पक्षियों पर दया करो  जैसे  आलेख हटाये जा रहे हैं ,महाबीर और गाँधी के देश में हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है , गाय माता कि हत्या की जा रही है,  गिद्ध जैसे प्रकृति के सफाई कर्मचारी आज लुप्त हो गए हैं ,कहीं ऐसा न हो की हम मे से कोई और प्रजाति भी लुप्त हो जाए |हम मूक पशु पक्षियों का आपसे विनम्र निवेदन है की हमारी परेशानी को अपनी आवाज़ देकर हमें न्याय दिलाने में मदद करें |इस सम्बन्ध में अंतर्राष्ट्रीय कामधेनु विश्विधालय ,ए-१२२, विकासपुरी, नै दिल्ली तथा श्री नरेंदर सिंह यादव ,मुज़फ्फरनगर के सहयोग से शासन और अधिकारीयों से संपर्क जारी है  | आपका सहयोग हमें शीघ्र न्याय दिलाने में सहायक होगा |
हम सब आपकी दया के पात्र
मूक पशु पक्षी
संपर्क -नरेंदर सिंह यादव
६-जे,भोपा रोड,गाँधी नगर
मुज़फ्फरनगर
९९१७०७५१९५२,9818293910

No comments:

Post a Comment