Pages

Followers

Monday, February 23, 2015

anna ji ne lokpal par jab bigul bajaya tha

अन्ना जी ने लोकपाल पर, जब बिगुल बजाया था,
संत पुरुष के समर्थन हेतु, जन सैलाब लहराया था।
नहीं लालसा थी अन्ना को, धन दौलत औ शोहरत की,
देश बचाने के मकसद से, तब जन जन आगे आया था।
लोकपाल का पीट ढिंढोरा, शोहरत दुनिया में पायी थी,
काला था या गोरा धन था, वहाँ चन्दा खूब उगाहा था।
इस चंदे के घाल-मेल में, अरविन्द को डाँट लगाई थी,
भ्रष्ट आचरण सहन ना होगा, यह वादा याद दिलाया था।
कहाँ गया वह लोकपाल बिल, कहाँ गए धरने- प्रदर्शन,
अबकि सत्ता की खातिर,अरविन्द ने भी बिसराया था।
उड़ते हो तुम आज गगन में, हद से ज्यादा इतराते हो,
भ्रष्ट कांग्रेसी नेता का विमान, जिंदल ने भिजवाया था।   
अन्ना इज्जत बहुत आपकी, सारा देश सदा करता,
भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई, परचम तुमने फहराया था।
वामपंथ के बन सहयोगी, क्यों लक्ष्य से भटक रहे हो,
लोकपाल की बात करो, जिससे युवाओं को भरमाया था।

डॉ अ कीर्तिवर्धन

No comments:

Post a Comment