Pages

Followers

Monday, September 19, 2011

aaj ki rajniti

आज का शासन ..........


आज देश मे शासन कुशासन हो गया है,

सत्ता का केंद्र ,भ्रष्ट दुशासन हो गया है


ध्रतराष्ट्र तो मात्र आँख से अंधे थे,

दुशासन का तो चरित्र ही गन्दा हो गया है


दुर्योधन को बस सत्ता ही चाहिए थी

धर्म,जाति मे बांटना धंधा हो गया है


कर्ण को अंग देश का राजा बना दिया

स्वार्थ मे उसका भी मुंह बंद हो गया है


भीष्म व विदुर नीति के ज्ञाता हैं,

सत्ता सुख का उनको भी चस्का हो गया है


पांडव बेचारे तो अल्पमत विपक्ष हैं,

हर बात का विरोध दर्शाना काम हो गया है


नियम कानून अब सब बदल गए हैं,

गुरु द्रोण का धर्म अधर्म हो गया है




डॉ ए कीर्तिवर्धन

09911323732

No comments:

Post a Comment