महाभारत
आज हस्तिनापुर में फिर से
"महाभारत" हो रहा है
अंतर केवल इतना है
दोनों और कौरव पुत्र खड़े हैं,
पांडू पुत्र ,बेचारे हाशिये पर पड़े हैं |
भीष्म पितामह
क्या करें -क्या न करें
वह भी तो दौराहे पर खड़े हैं
उनकी वफ़ादारी सिंहासन के साथ है
जिस पर अंधे धृतराष्ट्र का राज है |
संजय धृतराष्ट्र को बता रहा है
यह सारा खेल कृषण ही करा रहा है|
कौरवों को आपस में लड़ा कर
कुंती को सुकून पहुंचा रहा है |
गुरु द्रोण भी आज युद्ध भूमि में नहीं हैं
वह भी सिंहासन के साथ थे
मगर दुर्योधन को उनकी वफ़ा पर शक था
बस दुशासन ने उनका हरण कर लिया |
उनका पुत्र अस्वत्थामा भी
अपनों के हाथो मारा गया |
कौरवों के भीतर अंतर्द्वंध बढ़ गया है|
आज पहली बार शकुनी मामा परेशां हैं
शतरंज के पाशे कृषण पर मेहरबान हैं|
सारा खेल उल्टा हो गया
आज महाभारत फिर से हो गया |
डॉ अ कीर्तिवर्धन
8265821800
आज हस्तिनापुर में फिर से
"महाभारत" हो रहा है
अंतर केवल इतना है
दोनों और कौरव पुत्र खड़े हैं,
पांडू पुत्र ,बेचारे हाशिये पर पड़े हैं |
भीष्म पितामह
क्या करें -क्या न करें
वह भी तो दौराहे पर खड़े हैं
उनकी वफ़ादारी सिंहासन के साथ है
जिस पर अंधे धृतराष्ट्र का राज है |
संजय धृतराष्ट्र को बता रहा है
यह सारा खेल कृषण ही करा रहा है|
कौरवों को आपस में लड़ा कर
कुंती को सुकून पहुंचा रहा है |
गुरु द्रोण भी आज युद्ध भूमि में नहीं हैं
वह भी सिंहासन के साथ थे
मगर दुर्योधन को उनकी वफ़ा पर शक था
बस दुशासन ने उनका हरण कर लिया |
उनका पुत्र अस्वत्थामा भी
अपनों के हाथो मारा गया |
कौरवों के भीतर अंतर्द्वंध बढ़ गया है|
आज पहली बार शकुनी मामा परेशां हैं
शतरंज के पाशे कृषण पर मेहरबान हैं|
सारा खेल उल्टा हो गया
आज महाभारत फिर से हो गया |
डॉ अ कीर्तिवर्धन
8265821800
आपकी पोस्ट बुधवार (24-10-2012) को चर्चा मंच पर । जरुर पधारें ।
ReplyDeleteसूचनार्थ ।