Pages

Followers

Monday, August 12, 2013

neta aur saanp - haiku


नेता और सांप --हाइकु

-नेता जी बोले
   साँपों को मार डालो
   अब हम हैं |

--हम डसेंगे
   मरने नहीं देंगे
   हमारा वादा |

--जहरीला है
   सांप का एक फन
   मैं हर फन |

-- मेरी  सेवा में
    जो कोई लग जाता
    अभय पाता |

- दरअसल
    मेरा जहर देता
    अनोखा मज़ा |

-- उसके लिए
    बड़े से बड़ा नशा
    फीका- बेमज़ा |

--सांप का काटा
    पानी को तडफता
    मरते वक़्त |

-- मैं काटता हूँ
    पानी नहीं मांगता
    मरने तक |

-- सांप का डर
    जहर से अधिक
    जहरीला है |

--मैं डराता हूँ
    जहर की तरह
    मारता नहीं |

-- नेता व सांप
      आदत एक जैसी
      दोनों डसते |

डॉ अ कीर्तिवर्धन

No comments:

Post a Comment