Pages

Followers

Friday, September 12, 2014

dushton ko maar bhagaaye ham

चलो शुरू हो जाएँ हम
मानवता समझाएं हम।
देश हमारा सबसे पहले
सबको यह बतलाएं हम।
बाँट रहे जो जाति-धर्म में
एकता सन्देश सुनायें हम।
समझ सके ना अपना लक्ष्य
ठोकर मार भगाएं हम।
विश्व शान्ति लक्ष्य हमारा
जग को यह समझाएं हम।
वसुधैव कुटुम्ब है अपना
विश्व गुरु कहलायें हम।
सर्वे सन्तु निरामया का
सबको सार बताएं हम।
शांति-अहिंसा मूल मन्त्र हैं
इसका भाव बताएं हम।
वीर शिवा की हम संतानें
राष्ट्र प्रेम समझाएं हम।
राम-कृष्ण के हैं हम वंशज
दुष्टों को मार भगाएं हम।


डॉ अ कीर्तिवर्धन

No comments:

Post a Comment