Pages

Followers

Monday, October 6, 2014

samvaad

संवाद का अर्थ

जीवन में संवाद बनाए रखिये  
वाद तक चलाए रखिये
विवाद ना होने दीजिये
अन्यथा प्रतिवाद को रास्ता मिल जायेगा।

संवाद जरुरी है मतभेद हटाने मे
वाद जरुरी है बात समझाने मे
विवाद से कुछ हल नहीं होता
प्रतिवाद दुश्मन बना देता है।

संवाद मे मधुरता है
वाद मे अधीरता है
विवाद मे गुस्सा है
प्रतिवाद मे निराशा है।

संवाद मन के भावों को दर्शाता है
वाद तर्कों को आधार बनाता है
विवाद कुतर्कों का हिमायती कहलाता है
प्रतिवाद केवल बदले का भाव लाता है।

इसलिए जीवन मे संवाद बनाए रखिये
वाद को आधार बनाए रखिये
विवाद को जड़ से मिटा कर
जीवन को खुश हाल बनाये रखिये।

डॉ अ कीर्तिवर्धन

No comments:

Post a Comment